PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork पुलिस को कोरोना से बचाने के लिए पूर्व विधायक ने ये किया - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, August 6, 2020

पुलिस को कोरोना से बचाने के लिए पूर्व विधायक ने ये किया

मुंबई पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए शिवसेना के पूर्व विधायक रुपेश म्हात्रे ने अपने जन्मदिन पर भिवंडी पुलिस उपायुक्तालय के सभी छह पुलिस स्टेशनों के साथ भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में ऑटोमैटिक हैंड सैनेटाइजर डिस्पेंसर उपहार स्वरूप दिया। रुपेश म्हात्रे ने शिवसेना पदाधिकारी दिलीप नाईक, सुरेंद्र गुलवी एवं मनोहर तरे सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शांतिनगर, नारपोली, निजामपुर, भिवंडी शहर, भोईवाडा, कोनगांव एवं भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में जाकर ऑटोमैटिक हैंड सैनेटाइजर डिस्पेंसर दिया। इसके लिए पुलिसकर्मियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कारसेवक ओमप्रकाश शर्मा का बुधवार को ठाणे शहर में स्वागत किया गया। राम मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर शहर में आयोजित कार्यक्रम में उस समय आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले शर्मा का विहिप के पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्वागत किया गया। शर्मा ने बताया कि जेल में उनके लोगों ने आमरण उपोष्ण शुरू किया था, जिसके चलते 40 दिन बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। मुंशी प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य में मुंबई विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता मानविकी संकाय के नेतृत्व में आंतर्विद्याशाखीय पीयर रिव्यूड मासिक शोधपत्रिका हिंदी संभाषण का ऑनलाइन प्रकाशन किया गया। यह मुंबई विश्वविद्यालय की हिंदी में प्रकाशित पहली पीयर रिव्यूड शोधपत्रिका है, जिसका आगामी अंक मुंशी प्रेमचंद पर केंद्रित है। कुलपति एवं उप कुलपति के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों की शोध प्रवृत्तियों के समुचित विकास एवं विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता में सुधार हेतु यह शोधपत्रिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अप्रैल में अंग्रेजी और मराठी भाषा में संभाषण शोधपत्रिका की भी शुरुआत हो चुकी है और उसके अण्णाभाऊ साठे विशेष अंक का प्रकाशन 1 अगस्त को संपन्न हुआ। किसी विश्वविद्यालय में तीन भाषाओं में एक साथ शोधपत्रिका के प्रकाशन का श्रेय अब मुंबई विश्वविद्यालय को प्राप्त है। यह जानकारी हिंदी संभाषण के संपादक डॉ. हूबनाथ पांडेय ने दी।


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/3fzL7iE

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork