मुंबई बाढ़ के दौरान 22 लोगों की जान बचाने वाली पालघर के पुलिसकर्मियों की पीठ राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने थपथपाई है। देशमुख ने ट्वीट कर कहा, पालघर पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे और उनके सहयोगियों ने भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में फंसे 22 लोगों की जान बचाई। उन्होंने कहा, कई स्थानों पर बाधाओं को हटाकर यातायात को भी सुव्यवस्थित किया। पालघर पुलिस द्वारा दिखाई गई मुस्तैदी पर मुझे गर्व है। गौरतलब है कि पालघर जिले में तेज बारिश के कारण 22 लोग बुरी तरह से फंस गए। पांच साल की एक बच्ची बारिश में फंस गई थी। चार घंटे से अधिक समय तक पेड़ के सहारे किसी तरह बची रही। राज्य के गृह मंत्री देशमुख ने ट्वीट कर पांच साल की बच्ची को बचाने के लिए जिले के सहायक पुलिस निरीक्षक सिद्धव जयभाये और अन्य की सराहना की। घर में पानी घुसने के बाद वह बच्ची लगभग चार घंटों तक पेड़ से चिपकी रही। उन्होंने ट्वीट किया, वह पानी से घिरे एक पेड़ पर फंस गई थी। ममता और पालघर पुलिस ने जो साहस दिखाया है, वह सराहनीय है।
from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/3gDCzsr
No comments:
Post a Comment