PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork ..तो अब IPS तिवारी को कराना होगा कोरोना टेस्ट! - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, August 5, 2020

..तो अब IPS तिवारी को कराना होगा कोरोना टेस्ट!

मुंबई बिहार पुलिस की ओर से पत्र लिखकर के क्वारंटीन को खत्म करने की मांग को बीएमसी ने ठुकरा दिया है। बीएमसी की ओर से बिहार पुलिस को दिए गए जवाब में बताया गया है कि बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए वहां से मुंबई आए अधिकारी को क्वारंटीन से मुक्ति नहीं दी जा सकती। बुधवार को सुशांत सिंह का मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बाद बिहार से मुंबई आए अधिकारी को वापस घर जाना पड़ सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें कोरोना टेस्ट कराना जरूरी होगा। 3 अगस्त को बिहार पुलिस की ओर से बीएमसी कमिश्नर को पत्र लिखकर जांच के लिए मुंबई आए आईपीएस विनय तिवारी को क्वारंटीन से मुक्त करने का अनुरोध किया गया था। जिसका जवाब बीएमसी की ओर से 4 अगस्त की शाम को दिया गया और बिहार पुलिस को भेजे गए पत्र में लिखा गया कि बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वहां से आए अधिकारी को जांच से जुड़ी मीटिंग के लिए ऑनलाइन प्लैटफॉर्म गूगल मीट, जूम ऐप इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानकारों के अनुसार, मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद अब आईपीएस विनय तिवारी को वापस घर जाने के लिए दो विकल्प बचे हैं, पहला या तो वह 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करें या खुद की कोरोना जांच कराएं और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटीन से मुक्ति मिल सकती है। एनबीटी ने आईपीएस विनय तिवारी से बात की तो उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने ने कहा मैं एक केस की जांच के लिए यहां आया हूं और जिस तरह मुझे क्वारंटीन के नाम पर हाउस अरेस्ट किया गया, उससे जांच प्रभावित हुई है। बीएमसी के अडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर पी.वेलारासु ने कहा- 'विनय तिवारी के वापस जाने के बारे में अभी तक हमें कोई सूचना नहीं मिली है। अगर वह जाना चाहते हैं, तो जा सकते हैं, बशर्ते क्वारंटीन को बीच मे खत्म करने के लिए सभी प्रोटोकॉल का उन्हें पालन करना होगा।'


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/3a3Yd6D

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork