
वसई मुंबई के वसई में वालीव पुलिस स्टेशन इलाके में 4 अगस्त को एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। डॉक्टरों की टीम ने उसे अस्पताल लाने के लिए एम्बुलेंस भी भेजा। लेकिन एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही महिला पति के साथ फरार हो गई। इसके बाद मनपा अधिकारी ने वालीव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पति के साथ फरार हुआ महिलाजानकारी के अनुसार, मनपा के पेल्हार प्रभाग के अधिकारी प्रमोद मोहन बर्वे ने पुलिस को बताया कि धानिवबाग स्थित गांगडीपाडा में 24 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला को वसई में अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराना था। इसलिए डॉक्टरों ने उसे लाने के लिए एम्बुलेंस भेजी। लेकिन जब तक उसके घर एम्बुलेंस पहुंचती, वह पति के साथ फरार हो गई। महराष्ट्र में कोरोना के मामलेमहाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के रेकॉर्ड 12248 नए केस सामने आए। इस प्रकार राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 515332 हो गई है। अभी तक महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 351710 हो गई है। अभी तक कुल मरने वालों की संख्या 17757 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब राज्य में कोरोना के ऐक्टिवल केस की संख्या सिर्फ 145558 बची है। रविवार को कोरोना के कुल 13348 मरीज ठीक हुए, जिन्हें अब डिस्चार्ज कर दिया गया है।
from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2DrM0gp
No comments:
Post a Comment