PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork 4 दिन से लापता बच्ची का कोई सुराग नहीं - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, August 9, 2020

4 दिन से लापता बच्ची का कोई सुराग नहीं

वसई वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सोपारा फाटा इलाके में 4 दिन से लापता 5 साल की बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में लगी हुई हैं। पुलिस वहां के नालों को भी सर्च कर रही है। साथ ही आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, साई शुभम चॉल निवासी मोहन गुप्ता (25) पत्नी ललिता (22) और बेटी रितिका (5) के साथ रहते हैं। मोहन पास ही एक कंपनी में नौकरी करते हैं। पत्नी एक छोटी सी दुकान चलाती हैं। गुरुवार को मोहन काम पर गए थे। घर पर पत्नी और बेटी थी। दोपहर साढ़े 11 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक गायब हो गई। उसी वक्त बच्ची की मां और आस-पास के लोग खोजने लगे। बारिश काफी तेज थी, इसलिए लोग कहीं दूर नहीं जा सके। बारिश बंद होने के बाद आस-पास के युवक और महिलाएं खोजबीन के लिए निकले, लेकिन कहीं भी बच्ची का पता नहीं चला। देर शाम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 4 दिन से पुलिस अपहृत बच्ची की तलाश में जुटी है। घर के पास ही बहुत बड़ा नाला है, जो हमेशा पानी से भरा रहता है। पुलिस ने पूरा नाला सर्च कर लिया है। छोटे-बड़े गटर भी सर्च कर चुकी है। रविवार दोपहर पुलिस की टीम नालों में सर्च करती नजर आई।


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/3ab53Y1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork