मुंबई में नागरिक संशोधन कानून (सीएए) को लागू नहीं करने दिया जाएगा। यह बात कांग्रेस नेता और राज्य के ऊर्जा मंत्र ने कही है। कैबिनेट मंत्री राऊत ने आशा व्यक्त की है कि उन्हें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का निश्चित ही समर्थन मिलेगा। इससे पहले एनसीपी नेता व राज्य के खाद्य-आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि सीएए का मामला कोर्ट में है, इसलिए राज्य सरकार इसे लागू नहीं करेगी। राजस्व मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई इस मुद्दे पर केंद्रीय नेतृत्व के रुख पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हम सीएए की निंदा करते हैं, जो संविधान की भावना के विरुद्ध है। पार्टी की राज्य इकाई इस मुद्दे पर उसी रुख पर आगे बढ़ेगी, जो केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। शनिवार को ऊर्जा मंत्र नितिन राऊत ने कहा कि कांग्रेस सीएए के खिलाफ है और हम इसे महाराष्ट्र में लागू नहीं होने देंगे। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री इस मामले में हमारा पूरा सहयोग करेंगे।
from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2FF7ZxL
No comments:
Post a Comment