PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork धमाके से दहला बोईसर, आठ लोगों की मौत - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 11, 2020

धमाके से दहला बोईसर, आठ लोगों की मौत

सुरेंद्र नेगी, बोईसर-तारापुर एमआईडीसी स्थित एम-3 तारा नाइट्रेट नामक केमिकल कंपनी में शनिवार की शाम सिलिंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे कंपनी की इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की हो गई तथा कई घायल हो गए। आग लगते ही कंपनी व आस-पास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तारा नाइट्रेट नामक केमिकल कंपनी में सिलिंडर के ब्लास्ट होने से 8 लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों को के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों की मदद के लिए स्थानीय लोग भी मौजूद हैं। धमाके से घरों के शीशे चटके इतना जोरदार था कि 10 किमी तक इसकी आवाज सुनाई दी। धमाके से लोगों के घरों के शीशे चटक गए। समीप ही स्थित अन्य दो कंपनियों की इमारतों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि जिस कम्पनी में ब्लास्ट हुआ, उसके बगल में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर गया। खबर लिखे जाने तक पालघर एसपी गौरव सिंह ने आठ लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। सिंह बताया कि अभी भी लोगों की तलाश जारी है। हमारी टीम व फायर ब्रिगेड लोगों को निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के काम में लगी हुई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की मदद दिए जाने की घोषणा की है। केमिकल की अवैध कंपनियां उल्लेखनीय है कि तारापुर एमआईडीसी में कई केमिकल कंपनियां अवैध रूप से चलाई जा रही है। इससे पूर्व में भी यहां कई बार धमाके हो चुके है, जिसमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। इसके बावजूद भी कंपनियां के मालिक कायदा कानूनों को ठेंगा दिखाकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/3804D4m

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork