PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork बीएमसी उपचुनाव में नहीं हो सकी महा विकास आघाडी - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 26, 2019

बीएमसी उपचुनाव में नहीं हो सकी महा विकास आघाडी

मुंबई यानी बीएमसी के प्रभाग क्रमांक 141 पर नहीं हो सकी। इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बीजेपी ने भी इस सीट पर उम्मीदवार उतारा है। इस सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबले की उम्मीद है। इस सीट पर 9 जनवरी को मतदान होगा और 10 जनवरी को मतगणना की जाएगी। एक सूत्र ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद भी शिवसेना-कांग्रेस-समाजवादी पार्टी में कोई सहमति नहीं बन सकी। कांग्रेस से नगरसेवक रहे विट्ठल लोकरे के इस्तीफे के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। शिवसेना में गए लोकरे को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने अल्ता‌फ काजी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने दिनेश पांचाल को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी ने जमीर खान को उम्मीदवारी दी है। दिखेगा बीएमसी में असर उपचुनाव में समझौता न होने से आने वाले दिनों में बीएमसी में भी सत्ता बंटवारे पर फैसला होना मुश्किल ही नजर आ रहा है। राज्य सरकार में हिस्सेदार कांग्रेस की बीएमसी में बतौर विपक्ष भूमिका पर नजरें रहेंगी। बता दें कि शिवसेना कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है। इन तीन पार्टियों के गठबंधन को महा विकास आघाडी का नाम दिया गया है।


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2ETWGkV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork