मुंबई द्वारा शनिवार और रविवार के बीच की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक विशेष ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक धारावी रोड ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग के लिए लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण शनिवार रात सीएसएमटी से बांद्रा के बीच डाउन दिशा में और अंधेरी से सीएसएमटी के बीच अंतिम लोकल रात 11:23 बजे छूटेगी। रात 11.38 बजे सीएसएमटी से अंधेरी के लिए छूटने वाली लोकल और 00.36 बजे बांद्रा से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली लोकल रद्द रहेंगी। 11.52 बजे अंधेरी से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली लोकल और 00.28 बजे अंधेरी से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली लोकल रद्द रहेंगी।
from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2Srs93W
No comments:
Post a Comment