PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork भिवंडी में कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत, दो घायल - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, July 19, 2019

भिवंडी में कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत, दो घायल

भिवंडी स्थित हाइवे दिवे गांव में पिछले दिनों एक कुत्ते ने तीन बच्चों को घायल कर दिया था। इनमें से अर्णव पाटील (7) की मुंबई के कस्तूरबा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पीयूष पाटील (8) एवं निहान म्हात्रे (9) को में भर्ती कराया गया था। अब उनकी तबीयत ठीक है। गुरुवार को उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। हाइवे दिवे गांव में पीयूष और अर्णव अपने घर के पास 26 जून को खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया। इससे एक दिन पहले ही स्कूल से घर आते समय निहान म्हात्रे को उसी कुत्ते ने काट लिया था। गंभीर रूप से घायल तीनों बच्चों को ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर बाद में अर्णव को मुंबई के कस्तूरबा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि पीयूष और निहान को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्तूरबा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान अर्णव की मौत हो गई।


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2XUZ2fl

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork