मुंबई रायगढ़ जिले के रोहा में एक नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि लड़की रविवार शाम को अपने दादा को खेत से लाने के लिए घर से निकली थी। बाद में लड़की का शव तमहानशेत बुद्रुक इलाके में मिला। अधिकारी ने कहा, “ मामले की जांच के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित की गई हैं। जांच के दौरान सोमवार को 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद हमने उसके पांच अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग सहयोगी को हिरासत में ले लिया।”
from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2PdfNLR
No comments:
Post a Comment