PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork कानपुर के 10 थानों में शुक्रवार तक संपूर्ण लॉकडाउन - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, July 20, 2020

कानपुर के 10 थानों में शुक्रवार तक संपूर्ण लॉकडाउन

कानपुर कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में पांच दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। कानपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इसकी जानकारी दी। तिवारी ने बताया है कि बीते 03 दिनों में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संस्तुति के आधार पर जनपद कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से सोमवार रात 10 बजे से सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। उन्होने यह भी बताया है कि जनपद कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्र क्रमशः चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लॉकडाउन सोमवार रात से शुक्रवार रात तक लगाया गया है। इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। श्री तिवारी ने यह भी बताया है कि यह लॉकडाउन सम्बन्धित थाना क्षेत्रों के कोविड संक्रमण की समीक्षा के बाद आवश्यकता पड़ने पर पुनः आगे की स्थिति पर निर्णय किया जायेगा।


from UP News: यूपी न्यूज, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/2WH13ZR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork