PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork मुंबई: लॉकडाउन में हुई 90 किमी नालासफाई - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, May 16, 2020

मुंबई: लॉकडाउन में हुई 90 किमी नालासफाई

मुंबई कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई में उपनगरीय सेवाओं पर ब्रेक लगा हुआ है, लेकिन भविष्य की तैयारी भी करनी जरूरी है। मॉनसून में लोकल बिना रुके चलती रहे, इसके लिए तैयारियां शुरू हैं। मध्य रेलवे ने पहले चरण के तहत उपनगरीय मार्ग पर 90 किमी की नाला सफाई अब तक पूरी कर ली है। गौरतलब है कि मॉनसून में सबसे अधिक ट्रेनों के परिचालन में ट्रैक पर होने वाले जल-जमाव परेशानी का सबब बनते हैं। मध्य रेल पर मॉनसून के दौरान मुंबई मंडल पर रेल सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें, इसके लिए 16 से अधिक जेसीबी नालियों की सफाई में लगाए गए है। अब तक, 90 किलोमीटर की नाली की सफाई और पुलिया की सफाई का पहला चरण पूरा हो चुका है। इस लॉकडाउन अवधि के दौरान पर्याप्त ब्लॉक के साथ '3 बीआरएन मग स्पेशल' और '2 ईएमयू मक स्पेशल' मलबों को हटाने के लिए चलाया जा रहा है। चौड़े हो रहे हैं नालेमॉनसून के दौरान ट्रैक के आसपास जलजमाव न हो इससे बचने के लिए कुर्ला कार-शेड, वडाला और तिलक नगर में कई जगहों पर कलवर्ट का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस क्षेत्रों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के रूप में पहचाना जाता है। मध्य रेल ने तेज जल निकासी के लिए भारी क्षमता वाले डीजल और इलेक्ट्रिक पंप प्रदान करने की योजना बनाई है, ताकि पानी का मुक्त प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके, पानी पटरियों से जल्दी से निकल जाए और मॉनसून की अवधि के दौरान ट्रेन संचालन बाधित न हो। ट्रैक्शन डिस्ट्रिब्यूशन विंगमध्य रेल की टीआरडी विंग भी पावर ब्लॉक द्वारा ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए क्रॉसओवर, टर्नआउट्स, मास्ट्स, कैंटिलेवर्स आदि के रखरखाव को सुनिश्चित कर रही है। टावर वैगन और फुट पैट्रोलिंग द्वारा लाइव लाइन की जांच ट्रेनों के सुचारू रूप से चलने के लिए ओएचई गियर की जांच सुनिश्चित की जा रही है। बुरी तरह से जंग खाए नग पोर्टल को हटाने, घाट खंडों में सुरंग ओएचई ओवरहालिंग, पूरे मुंबई मंडल में आरओबी/ एफओबी के तहत महत्वपूर्ण निकासी की जांच और रखरखाव, उच्च दबाव जेट की इन-हाउस तकनीक द्वारा इंसुलेटर की सफाई भी की जा रही है। घाट सेक्शन में हर साल भूस्खलन का खतरा बना रहता है। ऐसे में बोल्डर को स्कैन और ड्रॉप करने के लिए बोल्डर मटीरियल ट्रेन को चलाया जा रहा है। ढीले बोल्डर की पहचान करने के लिए हिल गैंग घाट मार्ग पर निरंतर जांच कर रहे हैं।


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/3dVkkgy

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork