PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork गेस्ट हाउस से चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 गिरफ्तार - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 26, 2020

गेस्ट हाउस से चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 गिरफ्तार

नोएडा ग्रेटर नोएडा के गेस्ट हाउस से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मौके से पुलिस ने छह लोगों को दबोचा है। आरोपियों के पास से कैश, मेकअप समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा की बीटा-दो पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्रेटर नोएडा के एक गेस्ट हाउस से मंगलवार को दो महिलाओं समेत छह लोगों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बीटा-दो थाना इलाके के सिग्मा-एक आवासीय क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों में गेस्ट हाउस का मैनेजर और मालिक भी शामिल हैं। ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया, 'पुलिस को अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार के धंधे के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद छापा मारा गया। जांच के दौरान सूचना सही निकली और घटनास्थल से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।' पुलिस ने कहा कि अतिथि गृह के कमरों से 12,600 रुपये नकद, मोबाइल, मेकअप का सामान, कंडोम और गर्भ निरोधक दवाइयां बरामद की गईं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।


from UP News: यूपी न्यूज़, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/2ZGF0oG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork