PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork coronavirus in up : एक जमाती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बदायूं में 14 गांव सील - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, April 12, 2020

coronavirus in up : एक जमाती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बदायूं में 14 गांव सील

बदायूं उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के भवानीपुर खली इलाके में एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आसपास के 14 गांवों को सील कर दिया गया है। वह व्यक्ति पिछले महीने दिल्ली में हुए धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति आंध्र प्रदेश का रहने वाला है और वह यहां की एक मस्जिद में रह रहा था। उन्होंने कहा, 'शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इस गांव से तीन किलोमीटर की दूरी में आने वाले 14 गांवों को सील कर दिया।' डीएम ने कहा कि वह शख्स दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। प्रशांत ने बताया कि इलाके में सेक्टर मैजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। गांव में जरूरी सामान पहुंचाए जा रहे हैं, साथ ही संदिग्धों की जांच की जा रही है।


from UP News: यूपी न्यूज़, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3aaaWmZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork