PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के लिए एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, March 5, 2020

औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के लिए एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू

औरंगाबाद, पांच मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने के लिए जिला प्रशासन ने रेलवे और भारतीय डाक सहित विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शहर का नाम बदलने की अपनी पार्टी की मांग को पिछले हफ्ते दोहराया था। साथ में, शिवसेना ने भी दावा किया था कि पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष बालासाहेब ठाकरे 25 साल पहले यह कर चुके हैं। कार्यवाहक कलेक्टर भानूदास पालवे ने कहा कि राज्य सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलने के लिए जिला प्रशासन से रेलवे और डाक विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने को कहा था। पालवे ने कहा, “ मंडलीय आयुक्त के कार्यालय ने हमसे रेलवे और डाक विभाग से एनओसी लेने को कहा है। जैसे ही हमें दस्तावेज मिलते हैं, हम उन्हें उच्च अधिकारियों को भेज देंगे।”


from Maharashtra महाराष्ट्र News, Maharashtra News in Hindi, महाराष्ट्र समाचार, खबरें| https://ift.tt/2Ts21YU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork