PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork उद्धव के बारे में FB पोस्ट से नाराज, शिवसैनिकों ने मुंडवा दिया आधा सिर - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 23, 2019

उद्धव के बारे में FB पोस्ट से नाराज, शिवसैनिकों ने मुंडवा दिया आधा सिर

मुंबई सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मुख्यमंत्री के बारे में पोस्ट लिखना मुंबई के वडाला में रहने वाले एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। उद्धव ठाकरे के बारे में फेसबुक पोस्ट लिखने से गुस्साए शिवसैनिकों ने वडाला टीटी के शांति नगर निवासी हीरामणि तिवारी के साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि आधे सिर का सरेआम मुंडन कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वडाला टीटी पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि तिवारी की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने में जुटी है, जबकि दूसरे पक्ष को कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। साथ ही, तिवारी को भी नोटिस जारी कर किसी तरह की हिंसात्मक गतिविधि नहीं करने की चेतावनी दी गई है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया कि वडाला टीटी पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, घटना की जांच जारी है। तिवारी के अनुसार, उसने फेसबुक पर 15 दिसंबर को में हुए हिंसात्मक प्रदर्शन के मद्देनजर सीएम उद्धव ठाकरे के बयान पर फेसबुक पेज पर एक टिप्पणी की थी। इससे शिवसैनिक नाराज हो गए और उन्होंने सोमवार दोपहर उसे घर से बुलाकर मारपीट और गाली-गलौज की। सिर के आधे हिस्से का मुंडन कर दिया। आरोपियों में स्थानीय शिवसेना का शाखा प्रमुख और उसके 2-3 साथी थे। वडाला टीटी पुलिस दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2EOIhq4

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork