PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork अब फुटपाथ पर चलना भी होगा आसान, उठाए गए जरूरी कदम - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 27, 2019

अब फुटपाथ पर चलना भी होगा आसान, उठाए गए जरूरी कदम

मुंबई महानगर में कॉन्क्रीटीकरण के साथ-साथ सौंदर्यीकरण भी करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक के दौरान दिया। साफ-सुथरे रास्ते, चलने योग्य फुटपाथ, कचरे और मलबे से मुक्त परिसर, अच्छे गार्डन-मैदान, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और जल आपूर्ति व्यवस्था समेत अन्य सुविधाएं विकसित कर मुंबई को विश्वस्तरीय बनाने का संदेश भी ठाकरे ने दिया। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी, एमएमआरडीए कमिश्नर आर.ए. राजीव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खारगे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुंबई में फुटपाथों की जर्जर स्थिति के चलते लोगों को मजबूरन तेज वाहनों वाली सड़कों में चलना पड़ता है। यही वजह है कि फुटपाथ का अतिक्रमण हटाकर चलने योग्य बनाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा फ्लाइओवर के नीचे सौंदर्यीकरण, सर्विस रोड पर हरियाली, ट्रैफिक आइलैंड, रास्तों के डिवाइडर सही करने के निर्देश भी दिए गए। हर साल मुंबई में पानी भरने की समस्या का हल निकालने के लिए भी विशेष तैयारी करने को कहा गया है। नालों की सफाई को समय पर पूरी करने का आदेश दिया गया है। इसके इतर पाबंदियों के बावजूद मुंबई भर में अवैध बैनर पोस्टर लगाए जाते हैं, इसी के मद्देनजर अवैध बैनरों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश वॉर्ड ऑफिसरों को दिया गया है।


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2QogNgt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork