PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork ठाकरे के खिलाफ बयान को लेकर मारपीट के मामले में चार शिव सैनिक गिरफ्तार - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 26, 2019

ठाकरे के खिलाफ बयान को लेकर मारपीट के मामले में चार शिव सैनिक गिरफ्तार

मुंबईमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर एक व्यक्ति की पिटाई और उसे गंजा किए जाने के चार दिन बाद पुलिस ने मामले में गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि वडाला टीटी पुलिस ने समाधान जुगधर, प्रकाश हास्बे, श्रीकांत यादव और सत्यवान कोलंबेकर को गिरफ्तार किया और उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। चारों आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर वडाला निवासी हीरामणि तिवारी (33) के साथ कथित रूप से मारपीट की और उन्हें गंजा कर दिया क्योंकि उन्होंने फेसबुक पर ठाकरे को लेकर टिप्पणी की थी। तिवारी ने 19 दिसंबर को अपनी पोस्ट में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की तुलना 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार से करने पर शिवसेना अध्यक्ष की निंदा की थी। तिवारी ने कुछ लोगों से धमकी मिलने के बाद पोस्ट को हटा लिया। लेकिन रविवार को शिवसेना कार्यकर्ता जुगधर और हास्बे की अगुवाई में एक समूह ने तिवारी के शांति नगर स्थित आवास के बाहर कथित तौर पर उनकी पिटाई की। घटना का विडियो वायरल हो गया। बीजेपी नेता किरीट सोमैया और विधायक कैप्टन तमिल सेल्वन ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वडाला टीटी थाने के निरीक्षक चंद्रकात जाधव ने कहा, ‘हमने चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। आगे जांच चल रही है।’


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2ryhLOS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork