PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork डिलिवरी बॉय ने महिला से किया रेप का प्रयास, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की तलाश - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 9, 2019

डिलिवरी बॉय ने महिला से किया रेप का प्रयास, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की तलाश

शिखा सलारिया, नोएडा दिग्गज ऑनलाइन कंपनी के डिलिवरी बॉय पर कस्टमर ने रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ई-रिटेल कंपनी ऐमजॉन का 30 वर्षीय डिलिवरी बॉय सोमवार को महिला के फ्लैट पर सामान वापस लेने के लिए पहुंचा था। इस दौरान उसकी महिला से बहस हुई और उसने रेप की कोशिश की। इस घटना के साथ ही अब सोसायटियों में सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्क्रीनिंग मेकेनिज्म को लेकर दिल्ली और आसपास के शहरों की सोसायटियों पर सवाल उठते हैं, जहां अकसर डिलिवरी बॉय आते-जाते रहते हैं।एक निजी कंपनी में काम करने वाली 43 वर्षीय कस्टमर ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने ऐमजॉन से एक प्रॉडक्ट खरीदा था, जिसमें 5 छोटे-छोटे बॉक्स शामिल थे। उसने इन्हें वापस करने की कंपनी से रिक्वेस्ट की थी। महिला ने बताया कि भूपेंद्र पाल नाम का पिक-अप एजेंट उसके फ्लैट पर पहुंचा था। उसने सोसायटी के एंट्री रजिस्टर पर भी अपना नाम दर्ज कराया था। आरोप लगाने वाली महिला की बहन ने बताया कि डिलिवरी एजेंट ने कथित तौर पर उसे बेहोश कर दिया था। वह जब होश में आई तो डिलिवरी बॉय उसके सामने खड़ा था और उसकी पैंट नीचे थी। इसके बाद महिला मदद के लिए चिल्लाई और वह भाग निकला।


from UP News: यूपी न्यूज़, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/2OuVSsO

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork