PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork पति से हुई अनबन की चुकानी पड़ी भारी कीमत - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, September 16, 2019

पति से हुई अनबन की चुकानी पड़ी भारी कीमत

मुंबई गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने पति की बातों को नजरअंदाज कर पराए मर्दों से दोस्ती कर ली। शायद यही उस 32 वर्षीय महिला की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। पति द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी महिला ने सामने वाले से दोस्ती जारी रखी और एक दिन जो हुआ उसका किसी को अंदाजा नहीं था। गोवंडी पुलिस के अनुसार, महिला की दोस्ती 30 वर्षीय अमजद खान के साथ हो गई। इसके बाद वह अक्सर पति से बहाना कर घूमने-फिरने और मूवी देखने चली जाती थी। दोस्ती और गहरी हुई तो उसने अमजद के बहकावे में आकर शारीरिक संबंध बना लिया। यह सिलसिला कुछ महीने चला। इस बीच, मौका देखकर अमजद ने महिला का अश्लील विडियो भी बना लिया। इसकी भनक महिला को तब लगी, जब अमजद उससे नहाने का फोटो मांगने लगा। महिला ने फोटो देने से मना किया, तो अमजद ने उसको विडियो का स्क्रीन शॉट भेजा जिसे देखकर महिला के होश उड़ गए। आखिरकार उसने अमजद के सामने घुटने टेक दिए और उसके बुलाए हुए स्थान पर जाने लगी। अमजद की हैवानियत इतने पर भी नहीं रुकी। उसने महिला को अपने 43 वर्षीय एक दोस्त नूर नजीर शेख के सामने पेश कर दिया। नूर ने भी महिला का शारीरिक शोषण किया। दोनों का हौसला इतना बढ़ गया कि वे जब जी चाहे महिला को अपनी मनपंसद जगहों पर बुलाकर उसके साथ रेप करने लगे। विरोध करने पर पूरी घटना के बारे में पति को बता देने और उसका अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी देते थे। तलाक के डर से महिला चुप रह कर दोनों के अत्याचार बर्दाश्त करती रही। मगर एक दिन उसके सब्र का बांध टूट गया और आखिरकार उसने ये बातें पति को बता दीं। पत्नी की आपबीती सुनकर पति ने समझदारी दिखाई और दोनों ने गोवंडी पुलिस का रुख किया। पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, विडियो वायरल करने की धमकी और बंधक बनाने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। दोनों आरोपियों को स्थानीय कोर्ट से न्यायिक हिरासत मिली है। मुंबई पुलिस की अपील है कि ऐसे लोगों से डरने की बजाए पुलिस की मदद लें और इनके खिलाफ मामला दर्ज कराएं। पुलिस पीड़िता का नाम गोपनीय रखती है। महिला चाहे तो ट्वीट कर भी पुलिस को जानकारी दे सकती है।


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2QowcjU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork