PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork टीवी ऐक्ट्रेस ने बेटी की हत्या कर खुद लगा ली फांसी - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 9, 2019

टीवी ऐक्ट्रेस ने बेटी की हत्या कर खुद लगा ली फांसी

ठाणे महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला ने पहले अपनी बेटी की हत्या की और फिर कर ली। कलवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने ऐसा क्यों किया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घर से एक सूइसाइड नोट जब्त किया है। इसमें महिला ने बेटी की हत्या कर आत्महत्या करने और किसी को इसके लिए जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (40) अपने पति प्रशांत पारकर तथा बेटी श्रुति (18) के साथ मनीषा नगर की गौरी सुमन इमारत में रहती थी। प्रज्ञा छोटे-मोटे मराठी टीवी सीरियलों में काम करती थी। प्रशांत पारकर निजी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कंपनी में कार्यरत हैं। श्रुति बारहवीं में पढ़ती थी। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे प्रशांत पारकर जिम गए थे। वे 9.30 बजे जब वापस घर लौटे तो काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। चाबी बनाने वाले को बुलाकर दरवाजा खोला गया तो भीतर पत्नी और बेटी का शव पड़ा था। प्रशांत पड़ोसियों की मदद से पत्नी और बेटी को करीब स्थित निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस के अनुसार, प्रज्ञा ने पहले बेटी की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी के फंदे पर चढ़ गई। सूत्रों के अनुसार, प्रज्ञा को इन दिनों सीरियलों में काम नहीं मिल रहा था। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। प्रशांत की भी नौकरी छूट गई थी। इसको लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। प्रज्ञा पारकर मराठी टीवी सीरयल और नाटक में काम करने के साथ मॉडलिंग भी करती थी। प्रज्ञा ने 13 सितंबर को रिलीज होने वाली हिंदी फिल्म सेक्शन 375- ऑफिशल टीजर में अभिनेता अक्षय खन्ना और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ काम किया था। गुरुवार की दोपहर प्रज्ञा ने अपने फेसबुक पर फिल्म के पोस्टर को पोस्ट कर पैनोरमा प्रॉडक्शन के उस फिल्म में खुद के अभिनय किए जाने की जानकारी दी थी। 19 जून को प्रज्ञा की बेटी श्रुती का जन्मदिन था।


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2KETQCF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork