मुंबई महाराष्ट्र पुलिस ने 1 मई को में हुए नक्सली हमले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता कैलाश रामचंदानी को गिरफ्तार किया है। इस नक्सली हमले में 15 कमांडो शहीद हुए थे जबकि एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। गढ़चिरौली के एनसीपी जिलाध्यक्ष रविंद्र वासेकर ने कहा कि रामचंदानी शुरुआत में पार्टी में थे। अभी उनके पास कोई पद नहीं है। इससे पहले वह कुरखेडा तहसील के अध्यक्ष थे। रामचंदानी को मार्च में निष्क्रिय होने की वजह से इस पद से हटाया गया था। पार्टी अब उन्हें निष्कासित करेगी। पुलिस ने बताया कि टॉप नक्सली कमांडर नर्मदक्का और उनके पति किरण कुमार की गिरफ्तारी के बाद रामचंदानी और नक्सलियों के बीच संबंधों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में मामले की जांच की और संबंधों की पुष्टि होने पर रामचंदानी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गढ़चिरौली नक्सली हमले में सी-60 के कमांडो शहीद हुए थे। कमांडो टीम पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था। नक्सली हमलों के मद्देनजर सी-60 को 1992 में तैयार किया गया था। इनमें ज्यादातर पुलिस जवान होते हैं, जो अपने साथ 15 किलो का भार लेकर चलते हैं। इन्हें गुरिल्ला वॉर के लिए तैयार किया जाता है। इसे महाराष्ट्र की सबसे बेहतरीन फोर्स माना जाता है।
from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2XvJv0p
No comments:
Post a Comment