PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork 'मिशन-36' के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, July 19, 2019

'मिशन-36' के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी

मुंबई मुंबई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा आयोजित नवसंकल्प समारोह में अध्यक्ष का पद संभालते ही विधायक ने अपना अजेंडा सेट कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बीजेपी मुहिम छेड़ेगी। साथ ही उन्होंने आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) से मुंबई आए फर्जी मतदाताओं के खिलाफ भी मोर्चा खोलने का ऐलान किया। लोढ़ा ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में साफ-साफ कहा कि किसी का आजमगढ़ में भी वोटर लिस्ट में नाम है और मुंबई में भी, अब यह नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में घुसपैठिए एवं फर्जी मतदाता हैं, जिनके नाम बीजेपी वोटर लिस्ट से डिलीट कराएगी। जो राष्ट्र विरोधी ताकतें भारत की संप्रभुता को चोट पहुंचा रही हैं, उन्हें सहन नहीं किया जाएगा। लोढ़ा ने कहा उन्हें इस बात का गर्व है कि देश के सबसे बड़े महानगर में दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल की सेवा का अवसर मिला है। 36-0 का रखा है लक्ष्य तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लोढ़ा ने कहा कि बीजेपी ने सभी 36 सीटें जीतकर 36-0 का लक्ष्य तय किया है। लोढ़ा ने कहा कि वह मुंबई की सभी 36 सीटों से कांग्रेस का सफाया करने के लिए बीजेपी के हर कार्यकर्ता का सहयोग चाहते हैं। सीएम फडणवीस ने की तारीफमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधायक लोढ़ा की संगठन क्षमता, चुनावी रणनीति की ताकत और हर काम को सफलतापूर्वक मुकाम पर पहुंचाने की तारीफ करते हुए कहा, ‘कल्याण-डोबिंवली महानगरपालिका के चुनाव की जिम्मेदारी लोढ़ा को दी गई, तो उन्होंने पार्टी को 8 सीट से 42 सीट पर पहुंचा दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में मुंबई में 36-0 करने के लिए प्रत्येक सीट पर वह जान लगा देंगे।’


from मुंबई न्यूज़, Mumbai News in Hindi, Latest Mumbai News, मुंबई समाचार https://ift.tt/2M5gzdx

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork