दैसॉ एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा है कि रिलायंस ग्रुप के साथ साल 2012 से उनकी कंपनी का रिश्ता है और उनकी कंपनी राफेल डील में किसी भी जांच के लिए तैयार है। ट्रैपियर ने ईटी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि एनडीए सरकार ने जिस भाव पर डील की, वह उस दाम से 9 प्रतिशत कम है जिस पर 2014 से पहले चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि रिलायंस डिफेंस को इस डील के लिए केवल 850 करोड़ रुपये के ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे।from Navbharat Times https://ift.tt/2PqcXVy
No comments:
Post a Comment