पुणे, 16 सितम्बर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ 14 वर्षीय किशोर को कथित रूप से अश्लील वीडियो दिखाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक महिला काउंसलर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है जिसे घटना के बारे में जानकारी थी लेकिन उसने पीड़ित को चुप रहने के लिए कहा। वानवाड़ी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना इस वर्ष मार्च में हुई। प्राचार्य ने किशोर को कथित रूप से अश्लील वीडियो दिखाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। किशोर ने घटना के बारे में स्कूल की महिला काउंसलर से शिकायत की थी।’’ अधिकारी ने कहा कि यद्यपि काउंसलर ने छात्र से इस मुद्दे पर चुप रहने के लिए कहा, उसने ऐसा संभवत: इस भय से किया कि यदि उसने प्राचार्य के खिलाफ बोला तो उसकी नौकरी चली जाएगी। अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़ित के परिवार ने भी इस भय से चुप रहने का चयन किया कि उसकी शिक्षा प्रभावित होगी। पुलिस को घटना के बारे में अपने सूत्रों से जानकारी मिली और उसने स्कूल से सम्पर्क किया।’’ उन्होंने बताया कि स्कूल के प्राचार्य और महिला काउंसलर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं और पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। भाषा अमित नरेशनरेश
from Maharashtra महाराष्ट्र News, Maharashtra News in Hindi, महाराष्ट्र समाचार, खबरें| https://ift.tt/2Opq05R
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Monday, September 17, 2018
Home
Maharashtra
Maharashtra News in Hindi
Maharashtra महाराष्ट्र News
खबरें|
महाराष्ट्र समाचार
छात्र को अश्लील वीडियो दिखाने के लिए स्कूल प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज
छात्र को अश्लील वीडियो दिखाने के लिए स्कूल प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज
Tags
# Maharashtra
# Maharashtra News in Hindi
# Maharashtra महाराष्ट्र News
# खबरें|
# महाराष्ट्र समाचार
Share This
About car knowledge
महाराष्ट्र समाचार
Labels:
Maharashtra,
Maharashtra News in Hindi,
Maharashtra महाराष्ट्र News,
खबरें|,
महाराष्ट्र समाचार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment