उत्तर प्रदेश के बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपी युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना को लेकर परिजनों ने पीड़ित के घरवालों के ऊपर झूठे केस दर्ज़ करवाने का आरोप लगाया है. कहानी के मुताबिक 20 बर्षीय सोभरन पर दो दिन पहले ही छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस जब तक उसे पकड़ती, उससे पहले ही सोभरन ने पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का कहना है कि लड़की के घर वालों ने सोभरन के खिलाफ झूठे रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था जबकी सोभरन निर्दोष था. उसके बाद भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. मामला क्या वाकई आत्महत्या का है? पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2sI9aWX
No comments:
Post a Comment