उत्तर प्रदेश के जालौन ज़िले में एक सास द्वारा दामाद की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक शानू के परिवार का आरोप है कि उसकी सास ने ज़हर खिलाकर हत्या की है. पुलिस में मामला दर्ज किया जा चुका है और पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है. शानू की शादी उरई की एक लड़की से 2014 में हुई थी. दोनों का रिश्ता न ठीक न चलने के कारण बात तलाक तक आ पहुंची थी. शानू की पत्नी ने तलाक को लेकर एक कोर्ट केस किया हुआ था जिसमें उसने शानू के खिलाफ तलाक मेंटेनेंस का मुकदमा दायर किया था. इसी मुकदमे की तारीख पर शानू को कोर्ट में हाज़िर होना था. शानू के परिवार का आरोप है कि इसी तारीख के हवाले से उसके ससुराल पक्ष ने बातचीत करने के बहाने से उसे बुलाया और खाने में ज़हर मिलाकर खिला दिया. पूरा मामला जानने के लिए देखें तफ्तीश.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2IsrTfg
No comments:
Post a Comment