वो कलयुग का गुरु था, बच्चों को दिखाता था मोबाइल में अश्लील क्लीप. जी हां, गुरु-शिष्य परंपरा को उसने कर दिया कलंकित. वो बच्चों के स्कूल का प्रिंसिपल था, उसने शर्मसार कर दिया सभी शिक्षकों को. बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, उसरी के प्रिंसिपल ने पांचवीं कक्षा की 11 साल के एक मासूम छात्रा को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाई और उसके साथ छेड़खानी भी की. छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य की करतूत के बारे में परिजनों को जानकारी दी. इसकी जानकारी होते ही आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शनिवार की सुबह स्कूल पहुंचे और प्राचार्य को बंधक बना कर जम कर पिटाई की. इसके बाद प्राचार्य मो कलीम अहमद पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में उसरी निवासी महादलित छात्रा के बयान पर स्कूल के प्राचार्य मो कलीम अहमद के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया है. आरोपित प्राचार्य फुलवारीशरीफ का निवासी है. पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए पॉक्सो एक्ट और एससी व एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. दर्ज प्राथमिकी में छात्रा ने बताया है कि स्कूल के प्राचार्य मो कलीम अहमद 15-20 दिनों से मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखा कर उसके साथ छेड़खानी कर रहे थे. मामले की पूरी गुत्थी समझने के लिए देखिए तफ्तीश...from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2r3BXV8
No comments:
Post a Comment