PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork VIDEO- जमुई : जेल में हुई दुष्कर्म के आरोपी कैदी की शादी - News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 23, 2018

VIDEO- जमुई : जेल में हुई दुष्कर्म के आरोपी कैदी की शादी

बिहार के जमुई में व्यास पांडे एक लड़की के यौन शोषण के आरोप में जेल में है. व्यास के जेल जाने की कहानी यह है कि पिछले साल वह एक लड़की को घर से भगाकर ले गया था. इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी बने. लौटकर आई लड़की ने अपनी सारी कहानी परिवार को सुनाई तो परिवार ने व्यास के सामने शादी करने की शर्त रखी. इधर, व्यास के परिवार को दूसरी जाति की लड़की के साथ शादी मंज़ूर नहीं थी. आखिरकार व्यास ने शादी के लिए मना कर दिया. व्यास के शादी से इनकार करने पर लड़की के परिवार ने पुलिस में यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया तो व्यास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जेल जाने के बाद उस लड़की और व्यास ने कोर्ट के सामने गुहार लगाई कि दोनों एक—दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं तो कोर्ट ने जेल में ही दोनों की शादी कराये जाने के निर्देश दिए. इसके बाद दोनों की जेल में शादी करवाई गई. कैसे पुलिस वाले बने बाराती और कैसे जेल में हुए फेरे? पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2LeAhk9

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages

PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork