चोरों ने 9 साल के उस मासूम को बनाया अपना शिकार. उस नादान की गलती यही थी कि उसने देख लिया था उन्हें चोरी करते हुए. जी हां, बिहार के मोतिहारी में चोरी करने आये चोरों ने एक मासूम की हैंडपंप के हैण्डल से पीट-पीट कर हत्या कर दी. इस दौरान मासूम को बचाने गई उसकी चाची पर भी चोरों ने जानलेवा हमला किया और जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से घायल हुई महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिये मोतिहारी नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक यह घटना केसरिया थाना के नया गांव डीह टोला की है. चोरों ने नया गांव पंचायत की वार्ड सदस्या के घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया. केसरिया थाना पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. खबरों के मुताबिक चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान ही लड़की जग गई, जिसके बाद चोरों ने बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई. मृतका के पिता दिल्ली में ऑटों चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं. मृतका की मां का कहना है कि पुआल रखने को लेकर पिछले कई दिनों से गांव के ही एक परिवार से उनका झगड़ा चल रहा था. इसी दुश्मनी में इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2rgNZtF
No comments:
Post a Comment